Categories: Uncategorized

सिकंदरपुर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कताडूहा बिहरा, कठौड़ा समेत संवेदनशील क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया दौरा

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने डूहा बिहरा, कठौड़ा, जमुई, खरीद समेत बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तर के कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन ने सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और ज़रूरत पड़ने पर तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

7 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

7 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

7 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

1 day ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

1 day ago