स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मदरसा दारूल ओलूम सरकारे आसी में रविवार को प्रबन्धक शेख अलीमुद्दीन द्वारा हरी झण्डी दिखा कर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली मदरसा प्रांगण से प्रारम्भ हो कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे डोमनपुरा, चाँदनी चौक, हास्पीटल रोड, पाटी गली, गन्धी मुहल्ला, भिखपुरा एवं बडढा मैदान से होते हुए पुनः मदरसा प्रांगण पर समाप्त हुई इस रैली में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाले नारे लगाए, जैसे कि “आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे” और “शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है”। रैली का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाचार्य मु० रहमतुल्लाह और अन्य शिक्षक फिरोज अख्तर, मु० हामिद, मु० खुर्शीद, एहसान अहमद, नसीम अहमद, मु०शोएब, शाहिद अली, मु०दानिश, मु०मोहासिन, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मु०आदिल, फसाहत हुसैन, मु० अलाउद्दीन, गुलाम मुजतबा, मु० फुर्कानुल्लाह, नुदरत फातिमा, मु० असलम, वाहिद अली आदि शिक्षक शिक्षिका व स्टाफ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

3 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

4 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

17 hours ago