Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआँखों देखी: समय से नही खुलता अस्पताल

आँखों देखी: समय से नही खुलता अस्पताल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार जहा चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी है सरकार ने प्रदेश में तमाम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोल रही है वही जिले में कार्यरत चिकित्सा विभाग के कर्मचारी सरकार के मनसा के विपरीत कार्य कर रहे है । अभी सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार समस्त सरकारी अस्पतालों के खुलने का समय सुबह 8 बजे से है वही जिले के भागलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत संचालित ठेंगवलदुबे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला 9:40 बजे तक नहीं खुलता है ।

इस रास्ते से जा रहे एक समाचार प्रतिनिधि की नजर इस बंद अस्पताल पर पड़ी तो उन्होंने अस्पताल पर रुक कर अस्पताल कर्मचारियों के आने का इंतजार किया और आने के बाद उनके साथ अस्पताल में प्रवेश किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments