पत्नी का नंबर ‘मोटी’ नाम से सेव करना पति को पड़ा भारी, अदालत ने लगाया जुर्माना

तुर्की (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। तुर्की से एक अनोखा लेकिन चर्चित मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां की एक अदालत ने एक पति को अपनी पूर्व पत्नी को मुआवजा देने का आदेश दिया, क्योंकि उसने अपने मोबाइल में पत्नी का नाम “चब्बी (मोटी)” के नाम से सेव कर रखा था। अदालत ने इसे अपमानजनक और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला माना।

यह मामला तुर्की के उसाक शहर का है। तलाक की प्रक्रिया के दौरान पत्नी ने कोर्ट में बताया कि पति ने उसे “टॉम्बेक” नाम से सेव किया था, जिसका अर्थ तुर्की भाषा में “मोटी” होता है। महिला ने कहा कि यह नाम उसके मजाक उड़ाने के लिए रखा गया था, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुईं।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में रहें फिट: डॉ. गिरिजेश मिश्र से जानिए शरीर को गर्म और तंदुरुस्त रखने के प्राकृतिक उपाय

कोर्ट ने महिला की दलीलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का शारीरिक बनावट या वजन के आधार पर मजाक नहीं उड़ाया जा सकता। अदालत ने पति को “भौतिक और नैतिक नुकसान” के लिए मुआवजा देने का आदेश दिया। साथ ही यह फैसला एक कानूनी मिसाल बन गया है — भविष्य में इस तरह के मामलों में यह निर्णय उदाहरण के तौर पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – महिला से सामूहिक दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

घटना के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इस फैसले को महिला सम्मान की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे मजाकिया नजरिए से देखा।

Karan Pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

15 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

15 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

15 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

16 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

16 hours ago