Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसवेरा सेवा संस्थान ने रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर का योगदान दिया

सवेरा सेवा संस्थान ने रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर का योगदान दिया

नया सवेरा सेवा संस्था राघव नगर देवरिया की नई पहल देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर का योगदान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा के क्षेत्र में
नया सवेरा सेवा संस्था राघव नगर देवरिया की नई पहल देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर का योगदान अध्यक्ष विजय शुक्ल एवं प्रबंधक धर्मेश चंद्र पाण्डेय की प्रेरणा से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर दो व्हीलचेयर जरूरतमंद यात्रियों की सहायता के लिए निशुल्क प्रदान किया गया।
स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर को संस्था के उपप्रबंधक शैलेश मिश्र कोषाध्यक्ष विकाश शुक्ल, श्रेयश मिश्र, यशवीर शुक्ल, गोविन्द वर्मा ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। नया सवेरा सेवा संस्था का उद्देश्य समाज में ऐसे कार्यों के माध्यम से बदलाव लाना है, जिनसे जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचे। इस पहल से न केवल देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि होगी, बल्कि यह अन्य संगठनों और संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments