Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअखिल उत्तर भारतीय एकता मंच के सत्या श्रीकांत तिवारी भाजपा में हुए...

अखिल उत्तर भारतीय एकता मंच के सत्या श्रीकांत तिवारी भाजपा में हुए शामिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका था। इस दौरान अनेक राजनीतिक दलों में पलायन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में घाटकोपर के जाने माने उत्तर भारतीय नेता और अखिल उत्तर भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष सत्या श्रीकांत तिवारी बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों के साथ विधायक राम कदम के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।उत्तर भारतीय समुदाय में इसे लेकर खुशी का वातावरण है। अखिल उत्तर भारतीय एकता मंच ने ऐलान किया है कि इस बार भी राम कदम को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अखिल उत्तर भारतीय एकता मंच, मुंबई के अध्यक्ष सत्या श्रीकांत तिवारी अपने सहयोगियों नगरसेवक सूर्यकांत दादा गवली, अशोक दुबे, संजय गणेश सिंह, रज्जाक भाई राजदीप यादव व सैकडो समर्थकों के साथ राम कदम के साथ मैत्री ग्रुप अपना ग्रुप घाटकोपर से जुड़े हर समुदाय के लोग साथ ही सभी ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। सत्या श्रीकांत तिवारी के बीजेपी में जाने और विधायक राम कदम का चुनाव में साथ देने की घोषणा के बाद उत्तर भारतीय समुदाय में हर्षोल्लास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments