न्याय पंचायत खुटेहना में सफलता के साथ सम्पन्न हुआ सेवा से संतृप्ति करण अभियान

अभियान के दौरान 6190 प्रकरणों का किया गया निस्तारण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)1 । जिलाधिकारी मोनिका रानी की पहल पर पात्र असंतृप्त लोगों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को न्याय पंचायत खुटेहना में संचालित किये गये सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के दौरान राजस्व विभाग द्वारा राजस्व विभाग द्वारा वरासत अंकन के 9, खतौनी निर्गमन के 12, घरौनी प्रपत्र-5 सत्यापन के 1557, मतदाता पंजीकरण के 119, वसूली संग्रह के 27, जाति प्रमाण-पत्र के 50, आय के 67, निवास के 79, ई.डब्लू.एस. प्रमाण-पत्र के 14, धारा 24 के 05, ग्राम समाज भूमि सत्यापन के 74 तथा 93 शिकायती प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण एवं पुनः सत्यापन की कार्यवाही की गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत के 112, पीएमएमवीआई-02 के 22, जन्म प्रमाण-पत्र 14, 39 क्षय रोगियों को चिन्हित, 13 की बीबीटी तथा 27 को गोद लेने की कार्यवाही, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 84, जननी सुरक्षा के 44, मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा 67 जांच, ई. संजीवनी ओपीडी द्वारा 36, निःशुल्क चश्मा वितरण 73, 09 बच्चों व 12 गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण, 27 किशोरियों को निःशुल्क सैनेटरी पैड व आयरन गोली का वितरण, 87 की एनसीडी जांच, 554 का स्वास्थ्य परीक्षण, 06 की कुष्ठ स्क्रीनिंग, 44 को फाइलेरिया दवा का वितरण तथा 44 लोगों को जे.एस.वाई. के अन्तर्गत धनराशि का वितरण किया गया।
कृषि विभाग द्वारा ईकेवाईसी के 24, ओपेन सोर्स सत्यापन के 48, स्टेट लेबिल पेन्डिंग के 108, लैण्ड सीडिंग के 04, स्टॉप वेमेन्ट के 06, पीएफएमएस रिजेक्ट के 35 व अन्य प्रकृति के 22, पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अन्तर्गत 05, निराश्रित गोवंशों संरक्षण के 10 तथा 280 पशुओं की चिकित्सा तथा 630 का टीकाकरण किया गया।
इसी प्रकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पेंशन हेतु 20 व सहायक उपकरण हेतु 04 आवेदन प्राप्त किये गये तथा 02 पेंशन लाभार्थियों की केवाईसी की गई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा शादी अनेदान के 06 व छात्रवृत्ति के 02 आवेदन-पत्र प्राप्त किये गये। विद्युत विभाग द्वारा झटपट योजना के तहत 10, जल निगम द्वारा 73 लोगों को जल जीवन मिशन किट का वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछुआ दुर्घटना योजना के 26 व केसीसी के 04 आवेदन-पत्र प्राप्त किये गये। लघु सिंचाई विभाग द्वारा उथला नलकूप योजना के तहत 28 आवेदन-पत्र प्राप्त किये गये।
इसके अलावा विकास खण्ड पयागपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु 254 प्राप्त किये गये तथा 35 लोगों को जाबकार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत 92 व एसबीएम शौचालय योजना से 24 लोगों को आच्छादित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 239 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 12 को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 29 को शौचालय हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ-साथ 40 लोगों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण की कार्यवाही की गई। शिक्षा विभाग द्वारा 160 लोगों केे आधार नामांकन एवं अपडेशन तथा आईसीडीएस विभाग द्वारा 175 लक्षित वर्ग के स्वास्थ्य जांच एवं 78 लाभार्थियों के पंजीकरण एवं आधार सीडिंग की कार्यवाही की गई।

  1. ↩︎
rkpnews@desk

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

1 hour ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

11 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

11 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

11 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

11 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

11 hours ago