Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकलश यात्रा के साथ धकपुरा में सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ धकपुरा में सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

भागलपुर /देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के धकपुरा गांव में मां दुर्गा मंदिर की स्थापना दिवस पर श्रीदुर्गा समिति द्वारा सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ जलकलश की शोभायात्रा के साथ हुआ। माड़ोपार शिव मंदिर के महंत बजरंग दास की देखरेख में यज्ञाचार्य पं पद्माकर मिश्र और पं अम्बरीष पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हाथी घोड़े और बाजा के साथ पीताम्बर वस्त्र धारण किए महिलाओं एवं पुरुषों ने जलकलश की शोभायात्रा निकाला। गंगा मईया की जय, माता दुर्गा की जय, यज्ञ भगवान की जय की जय घोष करते भागलपुर सरयू किनारे यात्रा पहुंची। कलश में जल भरकर यात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंचा, यज्ञ मे वृंदावन से पधारे हुए रास- मंडली के द्वारा रास-लीला एवं राजेश त्रिपाठी के द्वारा, देवी जागरण का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय, जगत आत्मा जायसवाल,
यज्ञ यजमान अभय, प्रभाकर, रितेश, सोहन, रामनिवास, आलोक, राज, सुनील, अखिलेश उर्फ एवं धकपुरा, रेवली, रमहॉली, नेमा आदि गावों के सैकड़ों भक्त उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments