सशस्त्र सीमा बल द्वारा योग थीम के अन्तर्गत योगा शिविर का आयोजन किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । दस वें अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के अन्तर्गत योगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कमान्डेंट कैलाश रमोला के नेतृत्व में 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा अगामी दस वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम के अन्तर्गत वाहिनी परिसर एवं वाहिनी के अधीनस्थ सीमा चौकियों में योगा अभ्यास का आयोजन कराया गया। वाहिनी के समस्त अधिकारी व कार्मिको ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया,इस अवसर पर कमान्डेंट 59वीं वाहिनी ने जवानों को अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के संशिप्त इतिहास के बारे में अवगत कराया कि योग हमारे सांस्कृति एवं जड़ो से जुड़ा हुआ है, यह एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जिससे हम अपना स्वस्थ्य एवं खुशहाल जीवन बना सकते है और हमें प्रतिदिन योगा करना चाहिए जिससे हम अपने अन्दर होने वाले अनेक बिमारियों से दूर रह सकते हैं ।उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सीमा बल भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप भारत-नेपाल व भारत – भूटान की कुल 2450 किलोमीटर सीमा के साथ सीमांत क्षेत्रों में रहने वाली ग्रामीणों एवं शहरी जनता, छात्र व छात्राओं एवं गैर लाभकारी संगठनों के साथ मिलकर योग को घर-घर तक पहुँचाने के लिये निरन्तर अथक प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप कमान्डेंट, अभिनव कश्यप उप कमान्डेंट, हिमांशु दुबे उप- कमान्डेंट, डॉ विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट पशु चिकित्सा के साथ समस्त अन्य बलकार्मिक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

57 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

1 hour ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago