गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ज्येष्ठ मास में बड़ा मंगल पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्री राम और बजरंगबली की पूजा से समस्त कष्ट दूर होते हैं। हिंदू धर्म में अमंगल के नाश करने वाले हनुमान जी की पूजा मंगलवार के दिन शुभ और फलदाई मानी जाती है। आज के दिन बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है, बजरंग बली की पूजा करने से दुःख, भय और सभी परेशानी दूर होती है सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। बिगड़े सारे काम पूरा होते है। घर में सुख शांति आती है। धार्मिक ग्रंथो में यह बताया गया है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही प्रभु श्री राम हनुमान जी से मिले थे ,इसलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व है। जेष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगलवार के नाम से भी जाना जाता है। यह बातें डॉ. श्वेता सिंह ने बताई।आज हम लोग इस मास के पहले मंगलवार से शुरुआत करके अंतिम मंगलवार को सुंदर कांड पाठ और भजन, आरती का कार्यक्रम रखा। पूरे देश में सुख शांति रहें आपसी सद्भावना रहें, विश्व कल्याण हो और आपसी भाई चारा बना रहे। हमारे सभी सदस्यों और पदाधिकार्यो के सहयोग से इस मंगलवार के दिन हम लोगो ने विष्णु मंदिर के प्रांगण में महाप्रसाद और विशाल भंडारा का आयोजन किया।
विष्णु मंदिर के पुजारी शिवम पांडेय ने बताया कि अगर जीवन में कोई समस्या चल रही है तो बड़े मंगलवार के दिन मंसूर की दाल को जल में प्रवाहित कर दें और हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें। घर में चल रही समस्याओं का अंत होता है ,और जीवन में मंगल बना रहता है। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। शरबत और पानी पिलाकर भी मदद की जा सकती है। ऐसा करने से हनुमान जी आपके सारे कष्टों को दूर करते हैं और आपकी हर इच्छा को पूरा करते हैं।
इस अवसर पर श्वेता सिंह, डॉ. राज गुप्ता डॉ. एल.बी.पांडेय,तान्या जायसवाल,रुद्र गुप्ता, सुयश भट्ट, अर्चना सिंह, डॉ.शोभित श्रीवास्तव, शत्रुंजय, चंद्रभूषण त्रिपाठी, वैष्णवी सिंह, संगीता साहनी, वैशाली सिंह, सरिता,प्रीति गुप्ता, संदीप पुंडीर, अतुल सिंह, दीप्ति उपाध्याय, दुर्गेश मिश्रा, सुनील पांडे, अमरजीत पासवान,गणेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सुनील मणि त्रिपाठी, सईद आलम खान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…