सशस्त्र सीमा बल ने साम्प्रदायिक सद्भावना पर निकली रैली

बल कर्मियो के साथ ग्रामीणो ने बढ़-चढ़ के लिया प्रतिभाग

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)। 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा मुख्य वाहिनी व अधीनस्थ सीमा चौकियों द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई , जिसमे बलकर्मियो के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण व युवाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया तथा स्थानीय जनता के बीच आपसी प्रेम एवं एकता का संदेश दिया।
इस क्रम में 59वी वाहिनी के नेतृत्व में कार्यवाहक कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर वाहिनी मुख्यालय की ओर से साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन इस रैली के दौरान बल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच शांति एवं सद्भावना व कौमी एकता का संदेश दिया, तथा रैली बैनर व पम्पलेट के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों में जागरूक लाने एवं कौमी एकता का संदेश देते हुए वाहिनी मुख्यालय से अगैया बाजार तक निकाली गई।
कार्यवाहक कमांडेन्ट 59 वाहिनी ने बलकार्मिको एवं सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों व युवाओं को साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह के बारे में अवगत करते हुए बताया कि धार्मिक सद्भाव हमारे महानतम देश की समृद्ध परम्परा रही है,भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने विश्व में जो ख्याति और सम्मान पायी है वह विश्व के किसी और देश को नहीं मिला है,अपनी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की समृद्ध विरासत की संरक्षित रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द व देश की एकता व अखंडता बनी रहे,भारतीय होने के नाते व मानवता को प्राथमिकता देते हुए हमें आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम के दौरान अभिनव कश्यप उप कमान्डेंट हिमांशु दुबे उप कमान्डेंट निरीक्षक नागेन्द्र कुमार एवं समस्त बलकर्मियों के साथ ग्रामीण व युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

3 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

23 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

23 hours ago