सरयू नदी उफान पर, आधा दर्जन टोल जलमग्न —कई गांवों में संकट गहराया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) — नेपाल से छोड़े गए पानी और लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पार कर चुका है। 67 मीटर के मुकाबले नदी लगभग 96 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और पिछले 24 घंटों में इसका प्रवाह विकराल रूप ले चुका है।

बिशुनपुर देवार क्षेत्र के करीब आधा दर्जन टोल पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। सूरजपुर–बरहज मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है, जबकि कई ग्रामीण नाव के सहारे अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। जलस्तर के दबाव में तेजी से वृद्धि होने से किसी भी समय भयावह स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस बार बंधों की समय पर मरम्मत नहीं हुई, जिससे तेज बहाव को रोकना मुश्किल हो सकता है। यदि जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही तो रगरगंज, केवटलिया, पटेल नगर और जहाज घाट में भी बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।

भदलिया, कटईलवा कुरह और परासिया समेत कई गांव पहले ही पानी में घिर चुके हैं। सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

प्रशासन की ओर से राजस्व टीम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, पानी की रफ्तार और जलस्तर की निरंतर वृद्धि के बीच हालात को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

17 minutes ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

40 minutes ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

47 minutes ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

7 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

7 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

12 hours ago