रानीपुर रजमो में 3 साल बाद भव्य पूजा-अर्चना व भंडारा सम्पन्न

मोहम्मदपुर (आजमगढ़)। जनपद आजमगढ़ के मोहम्मदपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रानीपुर रजमो (रामपुर) में ग्राम प्रधानपति मानसिंह पटेल के नेतृत्व में तीन वर्षों बाद भव्य पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।

यह धार्मिक आयोजन 31 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक चला। नौ दिनों तक चले इस अनुष्ठान में ग्रामीणों ने देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की और गांव के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया, जिससे न केवल उनकी आस्था व विश्वास प्रकट हुआ बल्कि आपसी एकता और सामुदायिक भावना को भी बल मिला। आयोजन के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर कई साधु-संतों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कवलू, मुनीराम यादव, रामहित यादव, परमेश्वर सिंह, कमलेश सिंह, उमेशचंद्र सिंह, रामदुलार सिंह, भैरव सिंह, रामबचन सिंह, संतोष सिंह, रमेश सिंह, हरिकेश भाई सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि देवी-देवताओं में आस्था रखना उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार करते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

5 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

10 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

11 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

12 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

12 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

12 hours ago