बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सरयू और घाघरा नदी ने अब तक के सारे रिकार्ड को तोड़ दियें है,और अब बाढ़ का पानी राम जानकी राजमार्ग से टकरा रहा है। बाढ़ का असर यह है कि बरहज नगर के रगरगंज, केवटलिया एवं पटेल नगर पश्चिमी वार्ड में बाढ का पानी घुस गया है और तटवर्ती क्षेत्र क़ी फसले नदी मे डूब गईं है।घाघरा व सरयू नदी की उफान पर है। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर रोड पर बने पुलिया के रास्ते विनोवापूरी से सटे कपरवार के वांगर क्षेत्र में फैलता जा रहा है, वही गौरा मे भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित विशुनपुर देवार, परसिया देवार में भी बाढ़ का पानी मुख्य बंधे के उपर चढ गया है, जबकि सभी टोले पानी से चारो तरफ से घीर गए है। वहाँ के लोगो को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।बंधे में पड़े दरार को ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया नही तो देवार क्षेत्र में भारी तबाही मच जाती । सबसे खराब स्थित भदिला प्रथम गांव का है, पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घीर कर टापू बन गया है।मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबिस घंटे में सरयू नदी के जल स्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। नदी खतरे के निशान66:50 मीटर से 1 मीटर 40 सेंटीमीटर उपर 67:90मीटर पर प्रवाहित हो रही है।अभी नदी का जलस्तर मे तेजी बढ़त का सिलसिला जारी है।बाढ़ के पानी ने धान की फसलों को बर्बाद कर दिया है और पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। तहसीलदार दुर्गेश कुमार चौरसिया ने बताया की नदी का जल स्तर बढ रहा है। दौरा कर बाढ़ के हालात पर नजर रखा जा रहा है। क्षति का आकलन करने के लिए बाढ़ प्रभावित गांव के राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक दिन बाढ़ के हालात की जानकारी जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है।
नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…
सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…
शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…
बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…
शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और…
चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…