सरदार पटेल ने देशी रियासतों को भारत में शामिल करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

गणेश ने प्रथम तो आफरीन ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में सोमवार को ‘राष्ट्रीय एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुआ, जिसमें एम.काम. तृतीय सेमेस्टर के छात्र गणेश पांडेय ने प्रथम, बी.ए.पंचम सेमेस्टर की छात्रा ने द्वितीय तथा एम.ए.तृतीय सेमेस्टर समाज शास्त्र की छात्रा रीना त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि समाज शास्त्र विषय के आचार्य प्रो०अमरेश त्रिपाठी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले गृहमंत्री थे, उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की और उसके बाद भारत आकर अहमदाबाद में वकालत शुरू की। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने खेड़ा संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जब खेड़ा क्षेत्र सूखे की चपेट में था और वहां के किसानों ने अंग्रेज सरकार से कर में छूट देने की मांग की, कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने देसी रियासतों को भारत में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है क्योंकि उन्होंने बगैर किसी बड़े लड़ाई झगड़े के यह कार्य किया। निर्णायक मंडल में डॉ०अरविन्द पाण्डेय राजनीति विज्ञान विभाग, डॉ०वेद प्रकाश सिंह तथा डॉ०अरविन्द कुमार पाण्डेय समाजशास्त्र विभाग शामिल रहे। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता यादव, नीरज दुबे, पूजा चौहान, नंदिनी मिश्रा, ज्योति मिश्रा, आस्था मिश्रा, रूपम मिश्रा आदि ने सहभागिता किया।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

19 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago