परिषदीय विद्यालयों मे सरदार पटेल जयंती की रही धूम

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) बाबागंज शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज मे आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई है। भारत को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण भी है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ज्ञात हो कि शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के उच्च व प्राथमिक विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। विद्यालयों मे छात्रो ने रन फार यूनिटी की दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्यभानु ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात अध्ययनरत छात्रों को राष्ट्रीय एकता पर शपथ दिलायी। इस मौके पर प्रा0 वि0 बसंतपुर उदल, कंपोजिट वि0 बसंतपुर उदल, किंगहरियनपुरवा, बरगदहा, मिर्जापुर तिलक आदि स्कूलों मे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर शिक्षक विनोद गिरि, वैभव सिंह विशेन, जीतेन्द्र शर्मा, अरविन्द वर्मा, अजीत सिंह, संतोष मिश्रा सहित समिति अध्यक्ष रामबचन यादव, विजय गुप्ता, राजेंद्र साहू सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।

राधेश्याम वर्मा बीईओ नवाबगंज

सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखंड भारत के कुशल निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। विकास खंड के उच्च एवं प्राथमिक स्कूलों मे सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे धूमधाम से मनाई गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

5 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

16 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

16 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago