आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में पूरे आन बान शान के साथ शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस मनाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक नर्वदेश्वर् मिश्र, कोषाध्यक्ष बाढ़ पीड़ित जन कल्याण समिति मानिकपुर रौनापार ने बताया कि आगामी 23 मार्च को वरिष्ठ साहित्यकार एवं सब के दावेदार अखबार के संपादक पंकज गौतम के आवास पर, उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के कोने कोने से कवि और कवयित्री भाग ले रहे हैं। जो देर रात तक चलेगा। यह कार्यक्रम बाढ़ पीड़ित जन कल्याण संस्थान मानिकपुर आजमगढ़ के बैनर तले मनाया जाएगा ।
इस प्रोग्राम में बांकेलाल, दुईज यादव, गंगा यादव, राम मिलन यादव, व बाढ़ पीड़ित संगठन के एक एक मेंबरों का सराहनीय योगदान है उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफलता प्रदान करे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…