Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर महाविद्यालय परिवार ने किया पौधरोपण व स्वागत कार्यक्रम

सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर महाविद्यालय परिवार ने किया पौधरोपण व स्वागत कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड के जमुई तिवारी स्थित सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक स्वागत कार्यक्रम तथा पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय भूषण उर्फ राजन तिवारी, विशिष्ट अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभय तिवारी, भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव शिवाकांत तिवारी का स्वागत माल्यार्पण कर विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी व रेनू शुक्ला ने किया।
शिवाकांत तिवारी ने कहाकि सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर महाविद्यालय अपने क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से अलख जगा रहा है। नववर्ष के जनवरी माह में पौधरोपण कर विद्यालय के शान शौकत को बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम में प्राचार्य रेनू शुक्ला, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मारूफ अंसारी, जय नारायण यादव, अनुवांशिका शुक्ला, तनिष्का शुक्ला, शिव प्रकाश मिश्र आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments