धूमधाम से मनाया गया संत रविदास जयंती

विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के अनुयाई जातिमुक्त भारत के लिए आमादा

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में पूरे प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास की साप्ताहिक जयंती गोरक्षपीठ से जुड़े लोग मना रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ मेरठ मण्डल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मण्डल कार्यालय नोएडा के बरौला, सेक्टर 49, हनुमान बिहार, गली नंबर 3 स्थित जगह पर मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता गोलू ने किया, बतौर मुख्य अतिथि मेरठ सह मण्डल प्रभारी शैलेंद्र राघव उपस्थित रहें। उक्त अवसर पर योगेश राघव, सोनू राघव, काले चौहान, अनिल शर्मा, अभय ठाकुर, आकाश चौहान, संदीप सिंह पुंडीर, डॉ,भाटी, डॉ अनूप शर्मा, एमडी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आदि गणमान्य उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि मेरठ सह मण्डल प्रभारी शैलेंद्र राघव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में संत शिरोमणि रविदास के बताए रास्तों पर चलकर जब तक हम इस देश को जाति विहीन नहीं बना देतें तब तक गोरक्षपीठ यूंही समरसता की लड़ाई लड़ता रहेगा, उन्होंने गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, मेरठ मण्डल प्रभारी राघव को धन्यवाद अर्पित किया कि उनके निर्देशन में ये सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी का धन्यवाद अर्पित किया जिनके मिडिएशन में कार्य की अनुमति मिली, उन्होंने वहां उपस्थित समस्त जनमानस को धन्यवाद अर्पित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

7 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago