छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इन्डिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जनरल ई.डी.पी (ऑफ कैम्पस) के अन्तर्गत छः दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी दिन मंगलवार से किया गया। जिसमे मुख्यातिथि निदेशक आरसेटी राकेश कुमार एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा एवं विनय शंकर मणि त्रिपाठी व समस्त स्टॉफ भी सम्मिलित हुए | मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत अपने अनुभव को साझा करते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप स्वरोजगार के माध्यम से सफल व्यवसायी बनने हेतु प्रोत्साहित किया एवं कई सरकारी योजनाओ से रुबरु कराया | छः दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षण में महिलाओं द्वारा सीक-झाड़ू, फूल-झाड़ू आदि बनाना सिखाया जायेगा। यह सामग्री साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली है जिसे स्वच्छ रखने के लिए उपयोग में लाकर महिलाएं जीवन यापन कर स्वालंबन की दिशा में बढ़कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

38 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

2 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

5 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago