बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

नकल विहीन परीक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 24 फरवरी से आरंभ होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल, शुचिता पूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा बेहद अहम परीक्षा है और नकलविहीन परीक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी सतर्क और सक्रिय रहें क्योंकि छोटी सी भी गलती परीक्षा की शुचिता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी को विशेष रूप से संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पेय जल, साफ–सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो और परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के एक दिन पहले सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यदि कोई कमी हो तो ससमय ठीक करा लें। उन्होंने डीआईओएस को शुक्रवार तक कंट्रोल रूम को सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में जारी निर्देशों का अध्ययन ठीक से कर लें और सभी निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें।
इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी को सम्पूर्ण प्रक्रिया की और निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में उपजिलाधिकारी शिवाजी, प्राचार्य जी एस वी एस इंटर कॉलेज, सेक्टर,स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

8 minutes ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

1 hour ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

4 hours ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

5 hours ago