Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के...

संत कबीर नगर: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर एसपी संदीप कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़े – संत कबीर नगर: बिना आदेश कट रहे हरे पेड़, वन माफियाओं का खेल बेखौफ जारी

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और समस्याओं के समाधान की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाए। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित कार्रवाई करने से पुलिस-जन संवाद को और मजबूत किया जा रहा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments