यूपीनेडा की पहल से सोलर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा संत कबीर नगर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संत कबीर नगर में चला ‘हर घर सोलर अभियान’, लोगों को मिली मुफ्त बिजली की जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।
नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत संत कबीर नगर जिले में हर घर सोलर अभियान को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, मगहर के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें – शीतलहर में मानवता की गर्माहट: रवीन्द्र बहादुर सिंह बने जरूरतमंदों की ढाल

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें यह बताना था कि कैसे वे अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल से राहत पा सकते हैं। जागरूकता सत्र में बताया गया कि यह योजना यूपीनेडा (UPNEDA) द्वारा संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत पात्र लाभार्थी जीरो इन्वेस्टमेंट में सोलर सिस्टम स्थापित करा सकते हैं और केंद्र सरकार की सब्सिडी का सीधा लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह जानकारी दी गई कि सोलर ऊर्जा न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी अहम भूमिका निभाती है। मुख्य ट्रस्टी गौरव निषाद ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हर घर सोलर अभियान से जुड़कर न केवल अपने बिजली खर्च को कम करें, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें – हिंदू समाज की एकता का आह्वान: सोनरा में विराट हिंदू सम्मेलन बना जन चेतना का केंद्र

इस अवसर पर संत कबीर नगर के अधिकृत वेंडर प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। वेंडर टीम की ओर से रजनीश गोस्वामी, यतेन्द्र, रितेश, अमरजीत, महेंद्र, प्रदीप, सैफ सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने सोलर ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago