Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर: बिना आदेश कट रहे हरे पेड़, वन माफियाओं का...

संत कबीर नगर: बिना आदेश कट रहे हरे पेड़, वन माफियाओं का खेल बेखौफ जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले में वन माफियाओं की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सेमरियावां ब्लॉक के बूधा खुर्द चौराहे का है, जहां आम और महुआ जैसे बहुमूल्य हरे पेड़ों की अवैध कटान खुलेआम जारी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, माफिया पहले पेड़ों के ऊपरी हिस्से को काटते हैं और फिर रात के अंधेरे में पूरे पेड़ को धराशायी कर देते हैं, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी इसी तरह पेड़ों की कटान की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो किसी तरह का वैध आदेश दिखाया गया और न ही संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि बिना अनुमति और आदेश के यह अवैध कटान आखिर किसके संरक्षण में हो रही है।

ये भी पढ़े – रेलवे में जगह नहीं, होली पर घर आना हुआ मुश्किल

क्षेत्र के लोगों के अनुसार, अवैध कटान की शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन इसके बावजूद वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही पेड़ों की कटान से न केवल पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। आम और महुआ जैसे पेड़ ग्रामीण जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र की हरियाली पूरी तरह समाप्त हो सकती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब इस मामले का संज्ञान लेते हैं और वन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाते हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments