मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार द्वारा संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति की घोषणा की गयी और गजेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष और उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास अघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल को स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया। बता दें कि केंद्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय ने संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के लिए एक सलाहकार समिति की घोषणा की है। इस समिति का अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत को बनाया गया है और राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सुरेश गोपी को नियुक्त किया गया है, वहीं उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास अघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल को स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस समिति में सदस्य के रूप में थरानिवेंधन एमएस, लवली आनंद, डाॅ. शिवपाल सिंह पटेल, माला राय, मो. हमदुल्ला सईद, विरियाटो फर्नांडीस, डॉ. महेश शर्मा, जय प्रकाश, डाॅ. राजीव भारवदाज, ज्ञानेश्वर पाटिल, कंवर सिंह तंवर, राजकुमार चाहर और राज्यसभा के सदस्य के रूप में जोस.के.मणि, नारायण दास गुप्ता, महुआ मांजी, इलियाराजा, तेजवीर सिंह, दर्शन सिंह और अजीत माधवराव गोपछड़े को नियुक्त किया गया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार होने की घटना…
पंचांग 27 फरवरी 2026 के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यह…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…