दस्तक समाजसेवी संस्था द्वारा भारत स्काउट गाइड के सहयोग से सेनेटरी पैड वितरित किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा और सशक्तिकरण की दिशा में सहयोग हेतु पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी की अध्यक्षता सुजाता पाण्डेय के निर्देश पर मंडल महिला कल्याण संगठन के कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा 11 मई, को अपराह्न रेलवे कॉलोनी में स्थित मंडल प्रेक्षागृह में ‘दस्तक’ समाजसेवी संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए, सैनिटरी पैड का वितरण पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड -जिला संघ के सदस्यों के सहयोग किया गया।
मंडल महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में रेलवे कालोनी के अतिरिक्त कैंट रेलवे स्टेशन के पीछे की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को यह पैड पूरी तरह मुफ्त दिया गया। इस दौरान उन लोगों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी भी दी गई एवं इस दौरान लापरवाही से होने वाली समस्याओं को भी बताया। मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने बताया कि मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान गंदे कपड़े का प्रयोग करने से गंभीर बीमारी भी हो सकती है, इससे हमेशा संक्रमण का खतरा बना रहता है। इस अभियान में नम्रता सिंह, शालिनी पाण्डेय, प्रीति केसरवानी एवं संगठन की सदस्याओं ने उक्त महिलाओं को महिला जन्य बीमारी उपचार एवं इसमें सैनिटरी पैड की उपयोगिता के बारे में बताया गया है । उन्होंने यह भी समझाया कि काफी कम कीमत में सैनिटरी पैड का उपयोग कर वे बड़ी बीमारी से बच सकती हैं।
झुग्गी झोपड़ियों एवं मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के बीच स्वास्थ्य- जागरूकता एवं स्वच्छता- जागरूकता फैलाने के प्रति समर्पित इस अभियान में नम्रता सिंह, शालिनी पाण्डेय, प्रीति केसरवानी एवं संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं । उक्त वितरण कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड -जिला संगठन वाराणसी के सदस्यों का भी सहयोग लिया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 day ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 day ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 day ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago