जमीनी की रंजिश में गईं एक की जान

क्षेत्राधिकारी पयागपुर और पुलिस अधीक्षक बहराइच ने मौके पर जाकर घटना का लिया जायजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम रनियापुर के मजरा अहिरन पुरवा निवासी 60 वर्षीय अधेड़ राम केवल यादव की गुरुवार सुबह जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई ।मृतक के पुत्र संदीप यादव ने स्थानीय थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार को सुबह रोज की तरह उसके पिता अपना स्कूल वाहन चलाने के लिए घर से विशेश्वरगंज के लिए साइकिल से निकले ,तभी रास्ते में उनके गांव के ही निवासी जगतराम उर्फ जग्गी यादव,बुधराम व रमेश ने उन्हें रोककर लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया ,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला पुलिस में विचाराधीन चल रहा था।घटना के दिन ही दोनों पक्षों को थाने पर पुलिस द्वारा बुलाया भी गया था ।सूचना पाते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पी एम हेतु जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा , क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनंद कुमार राय ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया। थाना प्रभारी विशेश्वरगंज विकास वर्मा ने बताया कि तहरीर में नामित तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 138 /23 धारा 302 आई पी सी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

4 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

8 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

8 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

8 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

8 hours ago