संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगो को लेकर दिया धरना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान मे पूर्व विधायक स्वामीनाथ के अध्यक्षता एवं सुधाकर गुप्ता के संचालन मे नगर के क्रय-विक्रय के समीप धरना प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांगो का पत्रक नायब तहसीलदार को दिया गया।
धरना को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ ने कहा कि आज नगर ही नही पूरे देश की हालत ख़राब है। सभी सड़के टूट गई है और मरम्मत के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है।भागलपुर का पक्का पुल इसका जीता जागरण उदाहरण है जिसपर प्रति वर्ष करोडो रूपया खर्च किया जा रहा है लेकिन आज तक चलने योग्य नही बन सका। कार्यक्रम के आयोजक सुधाकर गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत सलेमपुर के कर्मचारी सो रहे है।न तो खराब हैण्डपम्प की चिन्ता है और न खराब सडको की।जल जमाव नगर वासियो के लिए मुसीबत बना हुआ है।नगर पंचायत के ई ओ से मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की गई ।तो बाध्य होकर धरना-प्रदर्शन करना पडा। पांच सूत्रीय मांगो का पत्रक नायब तहसीलदार को दिया गया जिसमे खराब हैण्डपम्प को तत्काल ठीक कराने,जर्जर सडक को बनवाने,नगर सीमा अन्तर गत लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर जर्जर तार को बदलने,ओवर ब्रिज पर एक्सिडेंट मे स्वर्गीय हुए संस्कृत शिक्षक के परिवार को आथिर्क सहायता उपलब्ध कराइ जाय,जल निकासी की व्यवस्था की जाय। धरना को प्रमुख रूप से रमाशंकर यादव, राकेश सिंह, परमानन्द प्रसाद, शिव सागर जायसवाल, श्रीकृष्ण प्रसाद सुशील कुमार, गोपाल यादव, बीरबल यादव, सुबेदार सिंह, बिरहन प्रसाद, महेन्द्र बरनवाल, बहादुर प्रसाद, जय प्रकाश मिश्र, नगीना मिश्र, डेबी,आदि ने सम्बोधित किया। पत्रक देने के बाद आयोजक ने घोषणा किया कि मांगे पूरी नही की गयी तो सलेमपुर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

8 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

9 hours ago