सीमांकन के नाम पर होता रहा बालू खनन

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के खैरा व देवरिया के छित्तूपुर गांव के बीच सीमा विवाद का मामला प्रकाश में आया है। जिसको एसडीएम बरहज द्वारा 20 दिन पहले रोक लगा दिया गया था, कि सीमांकन के बाद ही खनन होगा। उसके बावजूद लगातार बीस दिन तक बालू खनन का कार्य सीमांकन के नाम पर जोरों से चलता रहा। एसडीएम बरहज ने बुधवार को सरयू नदी के पार बलिया के तरफ हो रहे बालू खनन को रोक दिया है।
बता दे की छित्तूपुर की कुछ जमीन नदी के उस पार पड़ती है जिसमें अवैध रूप से बालू खनन का कार्य हो रहा है, जिसकी शिकायत चितरपुर के ग्राम प्रधान लालमोहन ने प्रशासन से की। उसके बाद पट्टा धारक को सीमांकन होने के बाद बालू खनन करने को कहा गया है। सरयु नदी के पार बलिया जिले के खैरा गांव का रकबा 593 में 20 एकड़ भूमि पर बालू खनन का पट्टा शिवा इंटरप्राइजेज ने बलिया प्रशासन से प्राप्त किया है, इस गाँव मे देवरिया जिले के तहसील बरहज, मईल थाना क्षेत्र के छित्तूपुर गांव स्थित है। छित्तूपुर गांव के प्रधान लालमोहन भारती का कहना है कि सरयू नदी के कटान के कारण छित्तूपुर गांव की भूमि सरयू नदी के पार हो गई है, जीस पर अवैध रुप से बालू खनन किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी एक माह पूर्व जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह से किया था। जिलाधिकारी ने एसडीएम बरहज को सीमांकन कराने का निर्देश दिया था। एसडीएम बरहज अवधेश कुमार निगम ने एक सप्ताह पूर्व नायब तहसीलदार बरहज रविंद्र मौर्य को सीमांकन कराने के लिए राजस्व टीम को पैमाईस करने के लिए भेजा। सीमांकन करने के बाद देवरिया जिले की भूमि बताकर राजस्व टीम ने खनन रोकवा दिया। एसडीएम बरहज ने बताया कि बेल्थरा रोड़ के एसडीएम से बात कर सीमा का सीमांकन किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

30 minutes ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

39 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

45 minutes ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

53 minutes ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

8 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

10 hours ago