बरियारपुर में खूनी संघर्ष का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, दो की हालत गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो घायल युवकों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार पर अचानक प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में जब्बार, अयूब, जुरसेद और मजरु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय महराजगंज में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद जब्बार और मजरु की हालत में सुधार होने पर उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अयूब और जुरसेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – बलिया में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, दो टीमें गठित

इस घटना के संबंध में जमशेद आलम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही बिकाऊ, शदरे आलम, फखरे आलम, गोल्डन और अमन समीर के खिलाफ प्राणघातक हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर भिटौली पुलिस टीम ने भैंसा पुल के पास से शदरे आलम, फखरे आलम, समीर और गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं, शिकायतकर्ता ने गांव के ही आफताब आलम सिद्दीकी पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहन जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – भारतीय संस्कृति की आत्मा: गायत्री मंत्र में निहित चेतना, विवेक और नैतिक शक्ति

Karan Pandey

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

5 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

5 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

5 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

5 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

5 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

6 hours ago