बिना भंडारण लाइसेंस के बालू का कारोबार जारी, जिम्मेदार मौन

जिले के सभी तहसीलों मे हो रहा अवैध बालू का कारोबार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन मृदा संरक्षण और सुरक्षा को लेकर गंभीर है इसके अनुरूप अवैध खनन को रोकने का सख्त निर्देश जारी है। इसके बाद भी सदर तहसील के साथ फरेन्दा ,नौतनवा, निचलौल आदि के अन्तर्गत क्षेत्र में बिना भंडारण लाइसेंस का सफेद बालू का धंधा फल -फूल रहा है। कारोबारी ट्रक से सफेद बालू मंगा कर सड़क पर भंडारण करके ट्रैक्टर ट्राली से भेज मुनाफा कमा रहे हैं।सदर तहसील के भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर, पचरुखियां, बभनौली, सिसवां मुंशी,बरियारपुर, एनएच 730 के अगयां, भिसवां, शिकारपुर व बागापार क्षेत्र के बागापार केवलापुर खुर्द, परासखाड ,कम्हरिया , बेलभरिया,झनझनपुर चौराहा ,चौक बाजार, नन्दाभार चौराहा ,लक्ष्मी पुर क्षेत्र में खोरिया, अमहवां ,समरधिरा , मोहनापुर ललाइन पैसिया ,तुलसी पुर, अड्डा बाजार,फरेन्दा क्षेत्रों में धानी ,खजुरिया, मछली गांव , भाईया फरेन्दा, बृजमनगंज , कोल्हुई निचलौल क्षेत्रों में ठूठीबारी बैठवलियां , अडवलियां ,सिसवा, कोठीभार बलुहीधूस , मार्ग पर ट्रक को खड़ा कर बालू को उतार लेते है और पहले से ट्रैक्टर ट्राली खड़ा करके बालू को लोड कर चार से पांच हजार रुपये में बेंचा जा रहा है। प्रशासन की सख्ती से बालू का अवैध कारोबार ठप हो गया था, लेकिन इस समय सफेद बालू का अवैध कारोबार फिर शुरू है।सवाल यह उठता है कि आखिर किसके सहपर यह व्यापारी बेखौफ होकर बिना भंडारण लाइसेंस के सफेद बालू का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं।
उक्त मामले के संदर्भ में एडीएम पंकज कुमार ने बताया कि बिना भंडारण लाइसेंस का सफेद बालू का धंधा हो रहा है तो जांच कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

4 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

4 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

4 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago