जातिवाद की राजनीति में न उलझें सनातनी: अनुपम मिश्रा


लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री सहित अन्य सनातन धर्मगुरुओं पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदुओं में जातिवाद को बढ़ावा देने की साजिश करार दिया है।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि जातिवादी राजनीति का सपना देखने वाले कुछ लोग सनातन धर्म को तोड़ने की मुहिम में लगे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग सत्ता की लालसा में अंधे हो चुके हैं, वे अब धर्मगुरुओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सनातनी हिंदू समाज को चाहिए कि वह ऐसे बयानों से विचलित न हो और एकजुट होकर अपनी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा करे।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसी जातिवादी राजनीति करने वालों का लोकतांत्रिक और वैचारिक बहिष्कार करें।
प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सरकार सभी वर्गों को समान रूप से सुविधाएं दे रही है, फिर भी कुछ लोग सिर्फ सत्ता की राजनीति के लिए समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों को सतर्क और संगठित रहने की आवश्यकता है।

हिन्दू महासभा नेताओं ने चेताया कि यदि धर्म और आस्था पर हमले जारी रहे, तो राष्ट्रभक्त जन चुप नहीं बैठेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

39 minutes ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

1 hour ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

4 hours ago

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…

4 hours ago

सृजनात्मकता से ही बनता है पूर्ण व्यक्तित्व: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…

4 hours ago

महिलाओं की सशक्तता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: डॉ. रश्मि जायसवाल

नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…

5 hours ago