देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया नगर के एमआरएफ सेंटर पर नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करने के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान एक अत्यंत भावनात्मक और पर्यावरणीय सरोकार से जुड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य माँ के सम्मान में एक वृक्षारोपण करना है। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि माँ की ममता, त्याग और स्नेह के प्रतीक के रूप में एक वृक्ष को समर्पित करता है। अगर हम सभी प्रकृति को हरा भरा बनाना चाहते हैं तो एक पेड़ मां के नाम लगाना है। नगर को हरा भरा बनाने में नगर पालिका प्रयासरत पर इसमें नगरवासियों का सहयोग भी बढ़-चढ़ कर चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती की हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि धरती मां के स्वरूप समान है। पेड़-पौधों से वायुमंडल का संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम में ईओ नगर पालिका संजय तिवारी, रमेश मल्ल ,सभासद , जेई नगर पालिका एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…