
मथुरा (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन बोर्ड लागू व गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाय,राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार गौ माता की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। गौ माता के प्रति सच्ची निष्ठा दिखाते हुए खुद गौ माता की प्रतिदिन सेवा करते हुए कही भी कोई गाय भूखी या विमार दिखती है तो उसकी तत्काल सेवा कराने का प्रयास करते रहे है। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र शैलेन्द्र पहलवान और मनीष गुप्ता वाराणसी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, इसमें सभी देवी देवता विराजमान है।प्राचीन इतिहास में भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा की थी। लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा हैं।गौ माता को राजमाता का दर्जा देने की बात ऐसे दौर में सामने आई हैं।गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराया जाए। भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता हैं और हिन्दू धर्म में उनकी पूजा का विधान हैं।इसके अलावा उसके दूध मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता हैं।गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफ़ी लाभकारी हैं।वही गौ मूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया गया हैं, पहलवान ने कहा कि हमारी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और मैने अपनी जान पर खेल कर गौ माता की जान बचाया हैं। योगी आदित्यनाथ भी एक गौ रक्षक हैं। गौ रक्षकों का दर्द समझते हैं। गौ माता के के मूत्र से अनेक बीमारी जड से खत्म हो जाते हैं।श्री कृष्ण भगवान की जान से ज्यादा गौ माता को प्यार करती है। उन्होंने कहा था कि यह हमारी मां है। गौ माता के गोबर से धूपबत्ती बनाई जाती है।
More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: अब आवासीय भवन में खोल सकेंगे दुकानें, शहरी कारोबारियों को मिली राहत
‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025’ का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए मऊ को किया सम्मानित — नवाचार और पारदर्शिता को मिला सम्मान