बाबू जगजीवन रामजी के पुण्यतिथि पर समरसता संकल्प गोष्ठी का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विशेश्वरगंज अंग्रेज़ों भारत छोडो़ आन्दोलन में बापू गांधीजी के साथ देश की आज़ादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे , बाबू जगजीवन रामजी के 37वें पुण्यतिथि पर ब्लाक महिला कांग्रेस विशेश्वरगंज की अध्यक्ष पुष्पा गौतम के संयोजन में सामाजिक समरसता संकल्प गोष्ठी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय गोण्डा बहराइच मार्ग पर भोलानाथ मिश्रा के अध्यक्षता मेंआयोजित किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जनों ने बाबू जगजीवन रामजी के चित्र पर माल्यार्पण करके सादर सप्रेम नमन् किया।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा बाबू जगजीवन राम ने एक दलित परिवार में जन्म लेकर राष्ट्रीय राजनीति के क्षितिज पर छा छाकर भारतीय राजनीति और इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
उनका भारत के संसदीय लोकतंत्र के विकास में अमूल्य योगदान रहा है, वे स्वतंत्रता संग्राम के साथ साथ सामाजिक न्याय के लिए नि:स्वार्थ आजीवन संघर्षरत रहे।
उन्होंने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा कई अन्य मंत्रालयों में कुशलता से जिम्मेदारी का निर्वाहन किया था। ब्लॉक महिला अध्यक्ष पुष्पा गौतम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, 50वर्षों के संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा बेमिसाल है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में भोलानाथ मिश्रा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का सम्पूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है, सदियों से शोषण और उत्पीडित दलितों, मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक है।
संचालक रमेश चन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का ऐसा ब्यक्तित्व था जिसने कभी अन्याय से समझौता नही किया और देश व समाज के लिए हमेशा संघर्षरत रहे, विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की उनमें अनोखी कला थी।
गोष्ठी को इन्द्र कुमार यादव,इशारत खान मूलचन्द राव उमेश तिवारी, छोटेलाल पाण्डेय, साबरा बेगम अवधराज पासवान, विष्णु यादव, बैजनाथ चौधरी अंकित मिश्र, सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

19 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago