Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशन में तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी अरूण कुमार ने धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारी को निर्देशित किया।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी संजीव राय ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मेंहदावल में कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दूबे ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए। तहसील खलीलाबाद में कुल 58 प्रार्थना पत्र आये जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments