डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले की तीनों तहसीलों खलीलाबाद, मेंहदावल एवं धनघटा में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी अरुण वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने वरासत, भूमि विवाद और अतिक्रमण जैसी राजस्व से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एक कानूनगो एवं लेखपाल की कार्यशैली में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।
खलीलाबाद तहसील में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 45 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए थाना प्रभारियों को राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय कर मामलों के स्थलीय सत्यापन एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उधर, मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश ने की, जबकि कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई। इस दौरान कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच करते हुए दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
तहसील धनघटा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने की। इस दौरान कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का तत्काल निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए समाधान सुनिश्चित करें।
धनघटा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और समस्याओं का समाधान पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

3 hours ago