प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, पुलिस ने बचाई जान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नाथनगर क्षेत्र के अलीनगर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर पानी की ऊँची टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। यह नाटकीय दृश्य देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सुलेमान पुत्र आशिक अली दर्जी निवासी टिकरिया, थाना जोगिया उदयपुर के रूप में हुई है। सुलेमान नाथनगर क्षेत्र में ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्शन) का काम करता था, जहां उसकी मुलाकात एक स्थानीय युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब बात विवाह की आई, तो युवती और उसके परिजनों ने रिश्ते से इंकार कर दिया।
इस इनकार से आहत होकर सुलेमान को अलीनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से ‘शोले’ फिल्म की तर्ज पर आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक का कहना था कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसके माता-पिता विवाह के लिए हामी नहीं भरते, वह नीचे नहीं उतरेगा।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और मुखालिसपुर चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया।
इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और शांति भंग की आशंका के चलते उसे विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट धनघटा भेज दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं युवाओं में भावनात्मक अस्थिरता और सोशल मीडिया-संप्रेरित रोमांटिक कल्पनाओं का दुष्परिणाम हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग ऐसे मामलों में कानून का सहारा लें और आत्मघाती कदम उठाने से बचें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

1 hour ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

2 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

3 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

5 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

5 hours ago