बिधियानी रोड पर पैचिंग कार्य शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा बिधियानी रोड पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस सड़क के चलते राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। पैचिंग कार्य प्रारंभ होने से अब आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य प्राथमिकता पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के पूर्ण नव-निर्माण एवं जल निकासी हेतु दोनों किनारों पर नाले के निर्माण की स्वीकृति के लिए वे नगर विकास मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं।
पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही परियोजना को स्वीकृति एवं धनराशि प्राप्त होने के उपरांत सड़क का कायाकल्प कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शीघ्र ही इस मार्ग पर सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

6 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

6 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago