देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश एवं जिलाधिकारी महोदय देवरिया के आदेश के क्रम में प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता जांच करने हेतु आज दिनांक 04 नवंबर को जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों/मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना संग्रह कर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया।
विस्तृत विवरण में जनपद के सदर तहसील के धम्मौर परशुराम ग्राम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता द्वारा प्राथमिक विद्यालय धम्मौर परशुराम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धम्मौर परशुराम के पाकशाला एवं विद्यालय का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन में मीनू के अनुरूप बन रहे तहरी का चख कर परीक्षण किया गया तथा दो नमूने एकत्रित किए गए एवं 110 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
सलेमपुर तहसील में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसैला खुर्द सलेमपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष मल्ल द्वारा तहरी का नमूना संग्रह कर उपस्थित 133 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया गया।
बरहज तहसील के भलुअनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भराहवा भलुअनी में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा o सुभेष कुमार द्वारा कुल 103 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए।
रुद्रपुर तहसील के संयुक्त विद्यालय जंगल कटाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अजीत त्रिपाठी द्वारा तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 132 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में कुल 5 मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 523 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…