Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला मुख्यालय स्थित समय माता मंदिर पोखरा बनेगा पिकनिक स्पॉट: डीएम

जिला मुख्यालय स्थित समय माता मंदिर पोखरा बनेगा पिकनिक स्पॉट: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर पोखरा को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में ही लगभग 03 करोड़ रुपए का कार्य स्वीकृत कर दिया गया है जिससे वर्तमान में घाट और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि विनियमित क्षेत्र के अवस्थापना निधि से 50 लाख रुपए और स्वीकृत किये गए हैं। इसके अतिरिक्त पीपीपी मॉडल की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने बताया कि समय माता मंदिर पोखरा का सौंदरीकरण और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की योजना में वेंडिंग जोन, एसएचजी मार्ट, ओपेन जिम, किड्स प्ले जोन, योगा प्वाइंट, हर्बल वाटिका, लाइब्रेरी कम रीडिंग रूम, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, वाटर एटीएम सहित पार्किंग स्थल भी बनाए जाने की योजना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments