समर्थ: डीडीयू के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारी से संबंधित जानकारी एक क्लिक पर

कुलपति ने की समर्थ पोर्टल के तैयारी की समीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने समर्थ पोर्टल के तैयारी की समीक्षा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में किया। बैठक में समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल्स के समन्वयकों के साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक, परीक्षा नियंत्रक सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि “समर्थ” एक ईआरपी (एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग) पोर्टल है। जो उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए प्रवेश, परीक्षा प्रक्रियाओं, पेरोल, भर्ती, पदोन्नति, अवकाश प्रबंधन और अन्य मॉड्यूल को एक प्लेटफार्म पर एकीकृत करता है।
कुलपति प्रो टंडन ने सभी समन्वयकों से कहा कि वो अपने मॉड्यूल से संबंधित सभी डाटा जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। जिससे यह पोर्टल लॉन्च किया जा सके।
कुलपति ने कहा कि इससे पेपरलेस कार्य होगा, सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, सभी फाइलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी, विद्यार्थियों से संबंधित सभी गतिविधियों की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
कुलपति ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को विशेष सुविधा होगी तथा तमाम प्रक्रियाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। इस पोर्टल से बेहतर सूचना प्रबंधन के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने की प्रक्रियाओं का स्वचालन होगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को परिभाषित और नियंत्रित करने के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाना, छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी, संचालन, प्रबंधन और सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं और कुशल प्रक्रियाओं को विकसित, निर्बाध तरीके से प्रौद्योगिकी और शिक्षा वितरण का एकीकरण इस पोर्टल के लाभ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में पूर्व सांसद को CM योगी की श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सांसद एवं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन…

1 hour ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

1 hour ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

2 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

2 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

3 hours ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

3 hours ago