दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

आरोपी के पैर में लगी गोली बीआरडी मेडिकल में चल रहा इलाज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सहजनवा इलाके के रानूखोर गांव में आमी नदी के किनारे आजमगढ़ जिले की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर से नाराज होकर निकली युवती की मदद करने के बहाने युवक ने घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की सुबह चार बजे पास के गांव में जाकर युवती ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को जानकारी दी गई। युवती के चेहरे व शरीर पर चोट लगने के कारण उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर ली।

शुक्रवार तड़के सहजनवा पुलिस व एस ओ जी की टीम ने गीडा सेक्टर 26 में मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के आरोपी के पैर में गोली लगी है, आरोपी को सहजनवा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे बी आर डी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान ताहिर अली पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मोती नगर खलीलाबाद के रूप में हुई ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

11 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

11 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

11 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

11 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

11 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

12 hours ago