यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि प्रदेश में दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना में बढ़ती हुई मृतकों की संख्या में कमी लाना सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, जनसामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करके एवं इनके पालन के प्रति संवेदनशील बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कमी लाने एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा इस सीजन में चल रहे वैवाहिक / धार्मिक आयोजनों के कारण सड़क पर अधिक आवागमन होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत, समस्त स्टेकहोल्डर विभागों के सहयोग से सड़क सुरक्षा पखवाडा ( 22.04.2024 से 04.05.2024 तक) मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
सड़क सुरक्षा पखवाडा दृष्टिगत चालक/परिचालक लाईसेंस धारक का शनिवार 04.05.2024 को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में कैम्प लगाकर अधिक से अधिक चालक परिचालक स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कराया गया। परीक्षण कार्यक्रम में डा० सुरेश पटारिया मुख्य चिकित्साधिकारी, मो०अजीम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, डा० आख्दी० कुशवाहा-अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विनोद कुमार सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी, राकेश कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी, डा० स्नेहा कुमारी नेत्र सर्जन, सद्दाम हुसेन फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ व परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में पूर्व सांसद को CM योगी की श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सांसद एवं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन…

1 hour ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

1 hour ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

1 hour ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

2 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

3 hours ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

3 hours ago