इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद शंकर लालवानी, डॉ. विनायक पाण्डे सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
समारोह की संयोजिका राजेश्वरी विजय जोशी ने बताया कि यह सम्मान शिक्षाविद स्वर्गीय बाबूजी श्री हरिहर जी लहरी की स्मृति और उनके शैक्षिक एवं साहित्यिक योगदान को समर्पित है। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की वंदना से हुई, जिसे डॉ. शशि निगम ने प्रस्तुत किया।
समारोह में स्वर्गीय हरिहर जी लहरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर साहित्यकार दिनेश तिवारी ‘उपवन’, केदार त्रिपाठी, शिवकुमार जी धनोतिया और सतीश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने शिक्षा, साहित्य और समाज के क्षेत्र में लहरी जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
सम्मान समारोह में कवि, लेखक एवं समीक्षक संजय एम. तराणेकर, समाजसेवी कमल तिवारी, सुनील चौधरी और दिलीप नीमा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।
आयोजकों के अनुसार, डॉ. जयंतीलाल भंडारी को दिया गया यह सम्मान शिक्षा और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा और साहित्य के प्रति सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना भी रहा।
सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…