समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की मासिक बैठक शनिवार को सपा कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मो० जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार में PDA के लोगो के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सरया गांव में एक PDA बेटी पूजा चौहान की हत्या कर लाश को जामुन के पेड़ पर दोनों हाथ बाध 20फीट ऊपर लटका दिया गया।जिसको प्रशासन आत्म हत्या बता रही है।जिसका दोनों हाथ बाधा गया हो वो आदमी पेड़ पर 20 फीट ऊपर चढ़ कर फांसी कैसे लगा सकता है।इस हत्या का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर हत्यारों को शक्त से शक्त सजा दी जाय।वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भाजपा सरकार से जनता को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश की सारी संपतियों को बेच दिया है अब भाजपा सरकार की नजर धार्मिक स्थलो की संपतियों पर आकर टिकी है।भाजपा धार्मिक स्थलो की संपतियों को बेचना चाहती है या अपने मित्रों को देना चाहती हैं।इसी का पहला कदम वक्फ संशोधन बिल है जिसकी मै और मेरी पार्टी विरोध करती है।और धार्मिक स्थलो की संपतियों को हड़पने की निंदा करता हु।इस कुचक्र का जनता 2027के चुनाव में चुन चुन कर बदला लेगी।मासिक बैठक को डॉ मदन राय,अनंत मिश्रा,भीष्म यादव,राजू यादव,नंदू चौहान,राजकुमार वर्मा, त्रिलोकी यादव,धनंजय सिंह, राधेश्याम राजभर सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।मासिक बैठक की अध्यक्षता राम जी यादव एवं संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

4 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

4 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

4 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

4 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

4 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

4 hours ago