समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनो ने चलाया सदस्यता अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनो के तत्वाधान में रुद्रपुर बाईपास पर सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के प्रभारी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम एवं छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पटेल ने सैकड़ो नौजवानो को समाजवादी पार्टी कि सदस्यता दिलाई। इस दौरान युवाओं में समाजवादी पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्सुकता दिखी।इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी परवेज आलम ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र,नौजवान राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कि नीतियों सें प्रभावित होकर जुड़ रहे है।जहाँ एक तरफ भाजपा सरकार में छात्रों नौजवानो का शोषण हो रहा है। स्कूल कालेजों कि फीस में बढ़ोतरी कर भाजपा छात्रों को शिक्षा सें वँचित करना चाहती है। भाजपा सरकार में पेपर लीक कराकर नौजवानो को रोजगार सें वँचित रखना चाहती है।
कार्यक्रम के दूसरे प्रभारी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े दलितों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। छात्रों नौजवानों के हक हकूक को लूट रही है। भाजपा सरकार को छात्रों नौजवानों महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
नौजवानों के बदौलत सपा 2027 में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार से छात्र नौजवान तंग आ चुके हैं। नौजवान 2027 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार नौजवानो का शोषण कर रही है।इस सरकार में महंगाई बरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। छात्र नौजवान जागरूकता अभियान से छात्रों को लगातार जोड़ने का काम समाजवादी पार्टी करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रणवीर यादव,समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, जितेश यादव, राजेंद्र यादव,दीपू यादव,दीपक यादव,धर्मेंद्र यादव, अजय पटेल, चंदन गुप्ता, विवेक रावत, अजीत गुप्ता, हरिओम पाण्डेय, राना प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, अदालत यादव, अरुण कुमार, रोहित यादव, अमन शर्मा, शिव विश्वकर्मा, अजीत प्रजापति, भोलू यादव, अभिषेक, विकास चौबे, निखिल, विख्यात यादव,आदि सैकड़ो नौजवान उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

3 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

3 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

4 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

4 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

4 hours ago