गड़वार पुलिस हजौली नारापार गांव से दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)गड़वार थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर हजौली नारापार गांव से दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से न सिर्फ तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक कट्टा, एक रायफल व 14 जिंदा कारतूस, बल्कि एक प्रतिबंधित एके 47 का जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम डब्लू सिंह उर्फ विनय सिंह (निवासी हजौली नारापार) व बब्लू सिंह (निवासी हजौली नारापार) है। गड़वार थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में हजौली नारापार गांव में खड़े हैं, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जमा तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

7 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

7 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

8 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

8 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

8 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

8 hours ago