Categories: Uncategorized

संघर्ष से ही समाजवादी पार्टी का जन्म हुआ है :ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धूस देवरिया में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि यदि किसी भी कार्यकर्ता के साथ जातिय होता है तो मैं उसका मुंह तोड़ जवाब दूंगा। क्योंकि संघर्ष से ही समाजवादी पार्टी का जन्म हुआ है। बेरोजगारी खत्म करनी है तो सपा की सरकार बनानी होगी।भारतीय जनता पार्टी हिंदू,मुस्लिम, धर्म,जाति को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि गांव में बताना पड़ेगा की सपा की सरकार बनती है तो किसी जाति का नहीं इंसान जाति के बेटा और बेटी के इंसानों के लिए काम करती है। 2027 अभी दूर है हमें आज से ही लड़ना होगा।अपने बूथ पर मतदाताओं को बढ़ाना है। भाजपा के दिमाग में है कि सपा जहां-जहां से जीती है।उस बूथ पर वहां के समाजवादियों का नाम कटवा दें।और बाहर के लोगों के नाम जुड़वा दे।भाजपा फर्जी मतदान करके चुनाव जीतने का काम करती है। पूरे प्रदेश में भी इसी कारण दिल्ली में एक पान की दुकान पर डेढ़ डेढ़ सौ मतदाता बढ़ा दिए गए।और विधानसभा में दस दस हजार वोट काट लिए गए। जो केजरीवाल का था। इसलिए लड़ाई बहुत कठिन है, सजक रहना पड़ेगा।इस लोकतंत्र को बचाने के लिए आप ही के पास हथियार है।मतदाता को अपने गांव एवं आसपास में किसका नाम कटा है उसे जुड़वाना और ध्यान देना होगा।सपा सरकार पढ़ाई, लिखाई,दवाई एवं सिंचाई को मुक्त करने का काम करती है। इस दौरान बैठक को अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।संचालन भगवती मिश्रा ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान, प्रदेश सचिव चौधरी राम प्रकाश यादव,उमेश नारायण शाही, उपाध्यक्ष राकेश राय,मुराद अहमद, संजय कुमार मल्ल,अजय मद्देशिया, ओम प्रकाश यादव,आयोजक मुकेश सिंह सेंगर आदि नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

5 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

6 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

6 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

6 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

6 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

6 hours ago