समाजवादी पार्टी ने महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव मीना दीक्षित को नियुक्त किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा विधान सभा महसी के ग्राम बेड़नापुर निवासी महिला नेत्री मीना दीक्षित की पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए उन्हे महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
मीना दीक्षित लम्बे समय से पार्टी मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। वह पूर्व मे जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख तेजवापुर की पार्टी प्रत्याशी भी रह चुकी है l वह पार्टी के वरिष्ठ नेता करुणा शंकर दीक्षित की धर्मपत्नी है।
मीना दीक्षित को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव एड०,पूर्व मंत्री यासर शाह,विधायक मटेरा मारिया शाह,विधायक कैसरगंज आनंद यादव,जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान,जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान,उत्तम सिंह,देवेश चंद्र मिश्रा (मजनू) अनिल कुमार यादव, नि० जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी,सपा नेता सुंदर लाल बाजपेयी आदि ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि मीना दीक्षित जनपद से लेकर देश व प्रदेश मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतो,नीतियों ,विचारों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी l इनके मनोनयन से पार्टी संगठन को ओर अधिक मजबूती प्रदान होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago